Home ताजा खबरसायन-ट्रॉम्बे रोड, भानोतवाडी, कामत होटल के पास, चेंबूर में अनधिकृत निर्माण पर कड़ी कार्रवाई — मुंबई महानगरपालिका ने तोड़-कार्रवाई पूरी की

सायन-ट्रॉम्बे रोड, भानोतवाडी, कामत होटल के पास, चेंबूर में अनधिकृत निर्माण पर कड़ी कार्रवाई — मुंबई महानगरपालिका ने तोड़-कार्रवाई पूरी की

by trilokvivechana
0 comments

सायन-ट्रॉम्बे रोड, भानोतवाडी, कामत होटल जवड़, चेंबूर, मुंबई-४०००७१। में अनधिकृत निर्माण पर कड़ी कार्रवाई — मुंबई महानगरपालिका ने तोड़-कार्रवाई पूरी की

मुंबई, ९ अप्रैल २०२६: चेंबूर के सायन-ट्रॉम्बे रोड पर अनधिकृत निर्माण को लेकर पर्यावरणप्रेमी और जन पर्यावरण संरक्षण संघ के अध्यक्ष संदीप मालतीदेवी त्रिलोकीनाथ शुक्ला (संपादक, त्रिलोक विवेचना) की लगातार शिकायत पर मुंबई महानगरपालिका (MCGM) ने आज त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ दिया।

यह निर्माण मुख्य सड़क (सायन-ट्रॉम्बे रोड, भानोतवाडी, कामत होटल के पास) पर हो रहा था, जिसमें पूरे पेड़ शामिल थे, नियमों का उल्लंघन हो रहा था और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा था। संदीप शुक्ला ने सितंबर २०२५ में इसकी लिखित शिकायत की थी और उसके बाद कई बार फॉलो-अप किया। आज ९ अप्रैल २०२६ को महानगरपालिका के सहायक आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इस अनधिकृत संरचना को ध्वस्त कर दिया।

घटना का विवरण:

  • स्थान: सायन-ट्रॉम्बे रोड, भानोतवाडी, कामत होटल जवळ, चेंबूर, मुंबई-४०००७१।
  • अनधिकृत निर्माण मुख्य रास्ते पर था और उसमें पुरा पेड़ शमिल था।
  • शिकायत के साथ वीडियो और फोटो सबूत संलग्न थे।
  • लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने के बाद शुक्ला ने उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए बार-बार ईमेल भेजे।

संदीप शुक्ला का बयान:
“मैं मुंबई महानगरपालिका एम पश्चिम विभाग के सहायक आयुक्त और उनके अधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने मेरी शिकायत पर संज्ञान लिया और आज तोड़-कार्रवाई पूरी की। अनधिकृत निर्माण न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा है। नागरिकों को ऐसी घटनाओं पर तुरंत आवाज उठानी चाहिए।”

तोड़-कार्रवाई के दृश्य (९ अप्रैल २०२६):

वीडियो फुटेज से दृश्य:

(जेसीबी मशीन द्वारा दीवार और संरचना तोड़ते हुए, स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर उपस्थित)

यह कार्रवाई मुंबई महानगरपालिका अधिनियम १८८८, विकास नियंत्रण नियमावली और पर्यावरण संबंधी प्रावधानों के तहत की गई है।

आवश्यकता:

  • शहर में अनधिकृत निर्माणों पर सख्त नजर रखी जाए।
  • शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध जानकारी दी जाए।
  • मुख्य सड़कों पर पेड़ों को नुकसान पहुँचाने वाले निर्माणों पर तुरंत कार्रवाई हो।

मुंबई को सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सक्रिय नागरिकों और प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद: मुंबई महानगरपालिका, सहायक आयुक्त, बिल्डिंग प्रोपोजल विभाग और चेंबूर क्षेत्र के अधिकारियों को।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00