Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशजमीन विवाद में हाई टेंशन ड्रामा, BSNL टावर पर चढ़ा युवक; पीएम-सीएम को बुलाने की मांग

जमीन विवाद में हाई टेंशन ड्रामा, BSNL टावर पर चढ़ा युवक; पीएम-सीएम को बुलाने की मांग

by trilokvivechana
0 comments


कैंट क्षेत्र में घंटों हड़कंप, प्रशासन की समझाइश बेअसर; मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ा
वाराणसी
| कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर BSNL के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। हाथ में भाजपा का झंडा लिए युवक टावर की चोटी पर बैठ गया और ऐलान कर दिया कि जब तक नरेंद्र मोदी या योगी आदित्यनाथ मौके पर नहीं आते, वह नीचे नहीं उतरेगा।
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान राजेश (35) निवासी चंदापुर, थाना चोलापुर के रूप में हुई है। तीन बच्चों के पिता राजेश का आरोप है कि नटनिया दाई निवासी अंकित गुप्ता के साथ उसका पुराना जमीन विवाद चल रहा है, जिसमें उसकी जमीन ले ली गई, लेकिन उचित भुगतान नहीं किया गया। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
टावर के एजीएम योगेंद्र यादव के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे राजेश ने खुद पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर टावर पर चढ़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। शुरुआत में युवक टावर पर भाजपा का झंडा लहराता रहा, जिसे बाद में उसने नीचे फेंक दिया।
सूचना पर कैंट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने लाउडस्पीकर और मोबाइल के जरिए राजेश से लगातार बातचीत की। अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि नीचे आने पर उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा और जमीन विवाद का निष्पक्ष निस्तारण होगा, लेकिन युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई घंटे तक चले प्रयासों के बावजूद युवक को मनाया नहीं जा सका। स्थिति तब और जटिल हो गई जब राजेश ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया, जिससे प्रशासन का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया।
फिलहाल युवक टावर पर ही डटा हुआ है और उसकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन व परिजन चिंतित हैं। इस घटना ने एक बार फिर जमीन विवादों के समाधान और शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00