499 अंक लाकर चमकी श्वेता मेनन, अब IAS बनकर करेंगी देश सेवा

मुंबई। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा 2025-26 में 500 में से 499 अंक हासिल कर मुंबई की श्वेता मेनन ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे अंधेरी क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अंधेरी पश्चिम के आजाद नगर निवासी समाजसेवी एम.के. मेनन की प्रपौत्री श्वेता अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।

चेन्नई स्थित हर्टफुलनेस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्वेता ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उनके पिता सूरज मेनन एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं, जबकि मां संगीता मेनन स्कूल में कंप्यूटर साइंस शिक्षिका हैं। साधारण परिवार से आने वाली श्वेता की यह उपलब्धि आज हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

श्वेता की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। समाज सेवा के क्षेत्र में वर्ष 1997 में महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सम्मानित एम.के. मेनन ने इसे “अंधेरी के राजा” भगवान गणेश का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि “बाप्पा की कृपा और श्वेता की मेहनत ने आज पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।”

गौरतलब है कि मेनन मामा और उनके साथियों ने आजाद नगर गणेशोत्सव मंडल की स्थापना कर सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा शुरू की थी। “अंधेरी का राजा” गणेश मंडल आज महाराष्ट्र के प्रमुख गणेशोत्सव मंडलों में गिना जाता है। यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।

अब श्वेता की सफलता को भी लोग बाप्पा के आशीर्वाद और एक नई प्रेरणादायक कहानी के रूप में देख रहे

Related posts

दोस्ती बनी दुश्मनी का कारण, 15 वर्षीय किशोर ने 17 साल के साथी की ली जान

उद्धव ठाकरे को लोकसभा में बड़ा झटका! छह सांसदों ने बनाया अलग गुट, शिंदे सेना में विलय की अटकलों से सियासत गरम

BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान