Home ताजा खबरदादर बस हादसे के घायल ऋषभ के साथ खड़ा हुआ प्रशासन, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी बीएमसी

दादर बस हादसे के घायल ऋषभ के साथ खड़ा हुआ प्रशासन, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी बीएमसी

by trilokvivechana
0 comments

महापौर रितू तावडे और बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने आईसीयू पहुंचकर परिवार को दिया भरोसा, तत्काल दो लाख रुपये की सहायता के निर्देश

मुंबई। दादर के प्लाजा सिनेमा के पास सोमवार को हुए दर्दनाक बेस्ट बस हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय ऋषभ गुप्ता जिंदगी की जंग लड़ रहा है। लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल (सायन अस्पताल) के आईसीयू में भर्ती ऋषभ के इलाज को लेकर अब प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मुंबई की महापौर रितू तावडे और बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके परिजनों से मुलाकात की।

अस्पताल में ऋषभ की मां रामा गुप्ता और अन्य परिवारजनों से बातचीत के दौरान महापौर रितू तावडे ने स्पष्ट शब्दों में भरोसा दिलाया कि घायल युवक के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषभ के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन वहन करेगा और इसके लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

इस दौरान महापौर और बेस्ट समिति की अध्यक्ष ने संबंधित बस ठेकेदार से फोन पर बात कर गुप्ता परिवार को तत्काल दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी ओर से भी परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

दादर हादसे के बाद घायल युवक की स्थिति को लेकर पूरे परिवार में चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन के शीर्ष स्तर के हस्तक्षेप से परिजनों को कुछ राहत मिली है। अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रमुख अस्पतालों के निदेशक डॉ. शैलेश मोहिते, सायन अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद इंगळे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

दादर बस हादसे के बाद घायल ऋषभ गुप्ता के इलाज को लेकर बीएमसी के मैदान में उतरने से यह संदेश गया है कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और युवक की जिंदगी बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00