Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशसुहागरात पर दुल्हन ने जनी बच्ची! दूल्हे ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

सुहागरात पर दुल्हन ने जनी बच्ची! दूल्हे ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

by trilokvivechana
0 comments

यूपी में रामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दुल्हन के आने से ससुराल वाले काफी खुश थे। सुहागरात पर अचानक से दुल्हन के पेट में दर्द हुआ तो परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन सुबह होते-होते एक खुशखबरी आ गई। शादी क पहली रात ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। दूल्हे को जब इसकी जानकारी हुई तो खुशी से फूले नहीं समाया। पिता बनने पर उसने पूरे गांव में मिठाई बांटी। चर्चा है कि दूल्हा और दुल्हन को पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो गांब से जुडा हुआ है। कुम्हरिया निवासी एक युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव में एक युवती के साथ छह माह पहले हुआ था। रिश्ते के बाद दोनों की शादी होना तय हुई थी। 2 दिन पहले युवती मुरसैना चौकी पर पहुंची और अपने मंगेतर से शादी की जिद करने लगी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवती को किसी तरह समझा कर घर भेज दिया। एक दिन पहले शनिवार को युवती फिर से चौकी पर पहुंच गई और शादी की बात कहने लगी। पुलिस ने कुम्हरिया गांव के ग्राम प्रधान अफरोज अली खां और बहादुरगंज गांव के प्रधान बबलू को मौके पर बुला लिया।

पांच आदमियों के साथ ससुराल पहुंचा दूल्हा
ग्राम प्रधान के साथ युवक एवं युवती के परिजन भी मौके पर आ गए और आपसी समझौता कर लेने की बात कह कर चौकी से चले गए। रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों का समझौता हो गया। करीब 1 घंटे बाद दूल्हा पांच आदमियों के साथ ससुराल बहादुरगंज गांव पहुंचा और दुल्हन को अपने घर ले कर आ गया। सुहागरात को करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में दर्द हुआ तो घर वाले घबरा गए। रात को ही पास की ही किसी महिला चिकित्सक को बुलाया गया। महिला चिकित्सक ने देखते ही दुल्हन का प्राथमिक उपचार कराया।

रविवार सुबह तड़के घर में किलकारियां गूंजी तो सनसनी फैल गई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ दुल्हन ने बेटी को जन्म दिया है। सुहागरात में ही दुल्हन द्वारा बेटी को जन्म देने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ देर के अंदर ही घर के आसपास महिलाओं की भीड़ जमा होने लगी। नवजात बच्चे को गोद में उठाकर दूल्हे ने भी खूब मिठाइयां बांटी। सुहागरात में ही बच्चे का जन्म पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00