Home ताजा खबरअंबरनाथ में ‘लोडेड रिवॉल्वर’ के साथ युवक दबोचा

अंबरनाथ में ‘लोडेड रिवॉल्वर’ के साथ युवक दबोचा

by trilokvivechana
0 comments

कमर में छिपा रखा था मौत का सामान, दो जिंदा कारतूस भी बरामद; क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अंबरनाथ। ठाणे जिले में अवैध हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर और उसमें लोड दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले में रिवॉल्वर और गोलीबारी से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घातक हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान शनिवार शाम करीब 4:30 बजे क्राइम ब्रांच के पुलिस शिपाई भाऊसाहेब काकड़े को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड निवासी 22 वर्षीय आशीष कुमार प्रसाद, जो अंबरनाथ पूर्व के दुर्गादेवी पाड़ा इलाके में रहता है, अपने पास बिना लाइसेंस का हथियार रखे हुए है।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक मच्छिंद्र कोल्हे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल वलवी, पुलिस कांस्टेबल बोडके, पुलिस कांस्टेबल केदार और पंचों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भाग नहीं सका और उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसकी कमर के बाईं ओर छिपाकर रखी गई रिवॉल्वर बरामद हुई।

जब हथियार की जांच की गई तो पुलिस भी चौंक गई। रिवॉल्वर में दो जिंदा कारतूस लोड थे। इसके बाद मौके पर पंचनामा कर हथियार जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश पाटील ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने हथियार कहां से हासिल किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाने वाला था। पुलिस अब इस पूरे मामले के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या आपराधिक साजिश की भी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00