Home महानगरनैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 23वां वार्षिक समारोह आयोजित, दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 23वां वार्षिक समारोह आयोजित, दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई। अंधेरी पूर्व स्थित दादल बैंक्वेट हॉल में सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 23वां वार्षिक समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मुरजी पटेल (काका) उपस्थित रहे। उनके साथ समाजसेवी आश्विन जैन, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, नगरसेविका सुधा सिंह तथा सदगुरु फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गणेश अग्रवाल मंचासीन रहे। प्रमुख अतिथियों में दिनेशचंद्र उपाध्याय, संतोष रहाटे, देवेंद्र तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, आनंद पाठक, राहुल यादव और नवीन शुक्ल सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर अंधेरी पूर्व की नवनिर्वाचित नगरसेविका ममता पंकज यादव, दिशा संध्या सुनील यादव और नगरसेवक प्रकाश मुसले का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मजगांव कोर्ट बार एसोसिएशन के पांच बार पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल संघोई को स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था ने 10 व्हीलचेयर वितरित कीं और 200 दिव्यांगजनों को आवश्यक सामग्री प्रदान की।

समारोह की सफलता में संस्था अध्यक्ष टी एन दुबे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, मजदूर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड अशोक मिश्रा, साहित्यकार चंद्रवीर यादव, सचिव प्रशांत चारी तथा अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00