Home ताजा खबरमनराज प्रतिष्ठान का सेवाभावी कार्य बेहद सराहनीय : पद्मश्री अनूप जलोटा

मनराज प्रतिष्ठान का सेवाभावी कार्य बेहद सराहनीय : पद्मश्री अनूप जलोटा

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई। मानव समाज की सेवा ही ईश्वर की सेवा और सबसे बड़ा धर्म है। इस भावना को हर पल अपने साथ लेकर चलने वाले मनोज राजन नाथानी को आने वाले समय में पद्मश्री सम्मान अवश्य मिलेगा।

ये विचार Anup Jalota ने मां शीला क्लिनिक के चौथे स्थापना दिवस और मनराज प्रतिष्ठान के 450वें मुफ्त चिकित्सा शिविर के पूर्ण होने के अवसर पर कुर्ला पश्चिम स्थित कच्छी बिसा हाल में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। अपनी प्रस्तुति से पहले उन्होंने हजारों आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाथानी परिवार के सेवा कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज नाथानी के इस परोपकारी कार्य को उनके सुपुत्र ध्रुव नाथानी आगे और विस्तार देंगे।

सुबह के सत्र में मनराज हाइट में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न शहनाई वादक Bismillah Khan की मानस पुत्री Soma Ghosh ने फीता काटकर मां शीला क्लिनिक के चौथे स्थापना दिवस और मनराज प्रतिष्ठान के 451वें मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।

इसके बाद अनूप जलोटा, डॉ सोमा घोष, संगीतकार Dilip Sen और मनोज नाथानी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। मनराज प्रतिष्ठान के मुख्य न्यासी मनोज राजन नाथानी ने सभी अतिथियों को शाल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा आरोग्य कार्यकर्ताओं को अतिथियों के हाथों आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। अनूप जलोटा ने “ऐसी लागी लगन” सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिलीप सेन और डॉ सोमा घोष ने भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में फिल्म निर्मात्री देवता चव्हाण पाटील, नगर सेवक सगुन नाईक, पूर्व नगर सेवक अजय शुक्ला, निर्माता दीपक पाटील, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पत्रकार आदित्य दुबे, चेतन कोरगावकर, नितेश प्रेमानी, ध्रुव मनोज नाथानी, मेघा मेघनानी, वासुदेव मेघनानी, डॉ वैशाली भिडे, डॉ प्रमिला पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कपिल कला केंद्र के युवा फिल्म कलाकारों और आशा कार्यकर्ताओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। हास्य कलाकार संजय वर्मा और कपिलदेव खरवार ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश आढावदकर ने किया, जबकि समापन पर उन्नति जगदाले ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00