Home ताजा खबरदिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे

by admin
0 comments

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर दिनदहाड़े एसिड अटैक किया गया। इस हमले में छात्रा के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना अशोक विहार इलाके की है, जहां लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर उस समय हमला हुआ, जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी। पीड़िता मुकुंदपुर इलाके की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में तीन आरोपी शामिल थे — जितेंद्र, इशान और अरमान। छात्रा ने बताया कि जितेंद्र उसका परिचित था और पिछले एक महीने से लगातार उसका पीछा कर रहा था। दोनों के बीच एक बार बहस भी हो चुकी थी, जिसके बाद से आरोपी नाराज चल रहा था।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके पास आए। बाइक चला रहा था जितेंद्र। उसी दौरान इशान ने पीछे बैठे अरमान को एक बोतल दी, जिसमें तेजाब भरा हुआ था। अरमान ने अचानक बोतल खोलकर छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा ने अपने चेहरे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रा को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्रा के दोनों हाथों पर गंभीर जलन है, हालांकि उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्रा से एकतरफा संबंध बनाना चाहता था और मना करने पर उसने यह घिनौना कदम उठाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी जितेंद्र और उसके दोनों साथी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में दबिश दी है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसिड अटैक जैसे अपराधों को रोकने के लिए कानून सख्त होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। समाज के हर वर्ग ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00