Home ताजा खबरफरहान अखतर–राशी खन्ना की कैमिस्ट्री ने ‘नैना रा लोभी’ को बनाया खास, रिलिज हुआ नया गाना

फरहान अखतर–राशी खन्ना की कैमिस्ट्री ने ‘नैना रा लोभी’ को बनाया खास, रिलिज हुआ नया गाना

by admin
0 comments

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की फिल्म 120 बहादुर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है। टीजर और गानों ने दरशकों में पहले ही जिज्ञासा जगा दी थी, और अब रिलिज हुए ट्रेलर ने उत्साह को और ऊपर पहुंचा दिया है। ट्रेलर भारत के एक ऐसे महान युद्ध की अनकही और जोशिली कहानी को सामने लाता है, जहां 120 भारतीय जवानों ने करीब 3 हजार चिनी सैनिकों के सामने अद्भुत साहस के साथ मोर्चा संभाला था। इस दमदार झलक ने दरशकों का दिल जीत लिया है और हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है।

इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का एक नया रोमांटिक गीत ‘नैना रा लोभी’ रिलिज किया है, जो फ्रेम दर फ्रेम प्यार की कोमलता और यादों की मिठास को दर्शाता है। इस गीत में फरहान अखतर और राशी खन्ना की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दिल को छू लेने वाली है। दोनों कलाकारों के बीच के मीठे पल, हल्की मुस्कानें और भावनाओं से भरे सीन इस गाने को और भी खास बनाते हैं।

इस मनमोहक गीत को जावेद अली और असीस कौर ने अपनी मीठी आवाज में गाया है। अमजद नदीम आमिर के सुकूनभरे संगीत और जावेद अखतर के सरल लेकिन असरदार बोल इसे एक दिलकश रोमांटिक नंबर में बदल देते हैं, जिसे सुनने के बाद धुन काफी देर तक मन में बसी रहती है।

फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध के दौरान लडी गई मशहूर रेजांग ला की लडाई पर आधारित है। यह वही युद्ध है जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊ रेजिमेंट के 120 जवानों ने इतिहास रच दिया था। इन वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों, भीषण ठंड और कम संसाधनों के बावजूद अपने हौंसले को कमजोर नही होने दिया।

फिल्म में फरहान अखतर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) का किरदार निभा रहे हैं। मेजर शैतान सिंह और उनके साथियों की बहादुरी भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। फिल्म उनके साहस, नेतृत्व और देशप्रेम की उस अडिग भावना को सामने लाती है जिसने दुश्मन सेना को चौंका दिया था। फिल्म के दिल में बसने वाली एक दमदार पंक्ति — “हम पीछे नही हटेंगे” — इस युद्ध की आत्मा को बयां करती है। यह पंक्ति हर भारतीय के भीतर देशभक्ति की एक नई ऊर्जा भर देती है।

निर्देशक रजनीश ‘रेजी’ घई ने इस कहानी को बड़े परदे पर उतारने का बीड़ा उठाया है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अखतर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) के साथ अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने किया है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक युद्धगाथा नही, बल्कि साहस, एकता और समर्पण की जीवंत तस्वीर है, जो देश की युवा पीढी को प्रेरित करेगी।

फिल्म के गाने और ट्रेलर जहां रूमानी और भावनात्मक पहलू दिखाते हैं, वहीं कहानी का आधार भारतीय सैनिकों के जज्बे और बलिदान पर टिका है। फिल्म तकनीक, संगीत और अभिनय—तीनो स्तरों पर प्रभाव छोडने का दावा करती है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलिज होगी। दरशक रोमांस, देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00