Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रमहिला यात्री का कीमती सामान वापस लौटाया

महिला यात्री का कीमती सामान वापस लौटाया

by admin
0 comments


 मुंबई। पश्चिम रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे अमानत अभियान के तहत अंधेरी आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का कीमती बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया। घटना के बाद आरपीएफ द्वारा दिखाई गई सजगता की व्यापक सराहना हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, मीरा रोड से चर्चगेट की ओर प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रही महिला दिविका शेट्टी अपना कीमती बैग ट्रेन में ही भूल गईं। चर्चगेट स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें बैग के छूट जाने का एहसास हुआ, लेकिन तब तक ट्रेन विरार की ओर लौट चुकी थी।

इसी दौरान अंधेरी आरपीएफ के एएसआई ललित कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल संजय पटेल और एमएसएफ जवान रवीद्र प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान विरार जाने वाली फास्ट ट्रेन में यात्रा कर रही कुछ महिलाओं ने रैक पर एक संदिग्ध लावारिस बैग रखे होने की सूचना दी। आरपीएफ ने बैग को सुरक्षित रूप से पोस्ट पर ले जाकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।

थाने पर लाए गए बैग में रखे मोबाइल पर कॉल आने पर संपर्क हुआ, जिसमें दिविका शेट्टी ने जानकारी दी कि वह मीरा रोड (पूर्व) स्थित सृष्टि परिसर में रहती हैं और यात्रा के दौरान उनका बैग ट्रेन में छूट गया था। आरपीएफ ने तत्काल उन्हें पोस्ट पर बुलाया।

महिला ने बताया कि बैग में एक डेल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 16 प्रो मैक्स, माउस और अन्य सामान सहित कुल करीब 1,56,500 रुपये मूल्य की वस्तुएं थीं। सत्यापन के बाद आरपीएफ ने पूरा सामान सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया।

अपना सामान वापस पाकर महिला भावुक हो उठीं और आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और तत्परता से उनका बड़ा नुकसान टल गया। आरपीएफ का यह सराहनीय कार्य यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करता है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00