Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रसौभाग्यवती महिलाओं का पवित्र त्यौहार है तीज- प्रदीप शर्मा

सौभाग्यवती महिलाओं का पवित्र त्यौहार है तीज- प्रदीप शर्मा

by admin
0 comments

मुंबई जानी  मानी सामाजिक धार्मिक व शैक्षणिक संस्था पीएस फाउंडेशन और जननी शक्ति महिला मंडल के सयुंक्त तत्वधान में अँधेरी पूर्व में पम्प हाउस के शनि मंदिर में तीज का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा ने हजारों महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ की परंपरा तीज और कजरी को आप लोगों ने मुंबई महानगर में जीवित रखा है। सब बधाई के पात्र है और यह बहुत ही सराहनीय है। स्वावलंबन समिति की अध्यक्षता स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने सभी बहनों को अखंड सौभाग्यवती बनें रहने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। तीज की सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान किया। आयोजिका पुष्पा त्रिपाठी के कार्यो की भी सराहना की गई।

मंच का संचालन रमेश चौबे ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप शुक्ला, उमेश उपाध्याय प्रमोद श्यामाचरण पांडेय,ब्राम्हण स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष विनोद तिवारी,भाजपा नेता जगत गौतम , समेत बड़ी संख्या में महिला  पुरुष मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00