Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रविलेपार्ले में फेडरेशन 1A का शानदार अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

विलेपार्ले में फेडरेशन 1A का शानदार अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

by admin
0 comments

मुंबई: विले पार्ले पूर्व स्थित जिंजर होटल में फेडरेशन 1A का कन्वेंशन कम अवार्ड फंक्शन 2025 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन 1A की अध्यक्ष पूनम रावल ने किया।जिसमें कुल 252 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मेजबानी ग्रुप प्रेसिडेंट रविन सोमपुरा और हर्ष रावल (Giants Group of Vile Parle) ने की।

फेडरेशन-1A की अध्यक्ष पूनम रावल ने बताया कि इस भव्य अवॉर्ड नाइट को सफल बनाने में उन्हें वर्ल्ड चेयरपर्सन शायना एन.सी. का पूरा मार्गदर्शन और सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अपने सीनियर्स, सभी ग्रुप प्रेसीडेंट्स और जायंट्स परिवार के सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि जायंट्स – जो भारत में स्थापित और श्री नाना चूडासामा द्वारा शुरू की गयी एकमात्र गैर-सरकारी संस्था है, जो समाज हित के लिए भारत और विदेश में काम कर रही है।

श्रीमती पूनम रावल ने बताया कि कोलाबा से लेकर पालघर तक Federation 1A के सभी ग्रुप बड़ी संख्या में शामिल हुए और सालभर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें अवॉर्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

श्रीमती रावल ने सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में तीनों डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन—पीसी जोशी, नूरुद्दीन सेववाला, शिरीष कपाड़िया और एडमिन डायरेक्टर वीरेंद्र अय्यर का खास योगदान रहा। वहीं, तीनों सीसीएम—अमृत सावला, वासु वसंदानी और ज़ाकिर हुसैन कपासी, साथ ही IPP ज़ोएब कामदार और कन्वीनर हसन लोखंडवाला ने मंच पर आकर कार्यक्रम की सराहना की और अपने मार्गदर्शन से टीम को प्रेरित किया।

पूनम रावल ने उन सभी को Soft Charms Awards भी दिए, जिन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया—जिनमें पी.सी.जोशी, नूरुद्दीन सेववाला, भार्गव पटेल, अमित मेहता, वासु वसंदानी, नरेश पारिख और दीप व्यास शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष उनकी काउंसिल ने भरपूर सहयोग दिया, लेकिन कुछ सदस्यों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट काम किया—जिनमें फेडरेशन सेक्रेटरी रशीदा मैमूना, यूनिट डायरेक्टर राजेश गुप्ता, हसन लोखंडवाला, हर्ष रावल और जुमाना कागलवाला शामिल हैं।

इसमें चार ग्रुप्स को Best President Award दिया गया, जिसमें रशीदा बादशाह (Giants Group of Byculla), रविन सोमपुरा (Giants Group of Vile Parle), बतूल बदलावाला (Giants Group of Mumbai Pearl), डॉ. मोहम्मद हुसैन कालसेकर (Giants Group of Mumbai Central)

इसके अलावा 150 अन्य अवॉर्ड्स अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए, जिनमें ऐमान नलवाला, लक्ष्मण जाधव, अनूप शाह, नसीमा सहित कई सदस्यों को सम्मानित किया गया।

अंत में पूनम रावल ने मेडिकल अवॉर्ड्स के स्पॉन्सर गोपाल अग्रवाल (GGO Malad), स्पोर्ट्स और कल्चरल अवॉर्ड्स के स्पॉन्सर हर्ष रावल, Girl Child Education Awards के स्पॉन्सर राजेश गुप्ता, Educational Awards के लिए बागेश्री पंडित और Differently Abled Award के स्पॉन्सर अब्देली बदलावाला को दिल से धन्यवाद दिया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00