गांधीनगर । गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट इलाके से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां छह साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी दिंरदगी हुई, जैसी २०१२ की निर्भया कांड में हुई थी। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हो सका, तब उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड को डाल दिया। यह घटना सभी के लिए सदमे का कारण बनी हुई है। इस घटना के बाद बच्ची की तबीयत काफी गंभीर बनी है और उसे राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस खौफनाक कांड का खुलासा करने के लिए करीब १०० संदिग्धों से पूछताछ की। अंत में पुलिस ने ३० वर्षीय रामसिंह तेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है और अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता है। जब यह वारदात हुई, बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में थी। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने जैसे ही चिल्लाने की कोशिश की, आरोपी ने भयंकर हमला करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में एक रॉड को डाल दिया। पूरी घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की, तब वह पास ही खून से लथपथ मिली। बच्ची की हालत नाजुक थी इसलिए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
देश में हर दिन ४० नौनिहालों के साथ होता है बलात्कार
बाल यौन शोषण हो या उत्पीड़न भारत में महामारी की तरह पैâल चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर ४ में से एक लड़की और ६ में से १ लड़का १८ वर्ष का होने से पहले यौन हिंसा का शिकार होता है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में हर दिन ४० बच्चों के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं, जबकि ४८ बच्चे दुराचार का शिकार होते हैं।
