Home ताजा खबरतूफान से श्रीलंका तबाह!, आईएमएफ से मांगी २० करोड़ डॉलर की मदद

तूफान से श्रीलंका तबाह!, आईएमएफ से मांगी २० करोड़ डॉलर की मदद

by admin
0 comments

श्रीलंका के उप वित्त मंत्री ने बुधवार को कहा कि चक्रवात दित्वा के कारण देश को हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक आकलन को पूरा करने में छह महीने लग सकते हैं। हालांकि, दित्वा के कारण हुए नुकसान का मोटे तौर पर अनुमान १५ दिसंबर के बाद प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस काम का जिम्मा ‘रीबिल्ड श्रीलंका फंड’ के हाथों में है, जिसका गठन राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने किया था।

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से बनी निधि प्रबंधन समिति को आवश्यकताओं का आकलन करने, प्राथमिकताओं को निर्धारित करने, संसाधनों का आवंटन करने और पुनर्निर्माण कार्य के लिए धनराशि वितरित करने का कार्य सौंपा गया है। मावबिमा अखबार ने उप वित्त मंत्री अनिल जयंथा फर्नांडो के हवाले से बताया कि श्रीलंका के प्रवासी नागरिक एवं भारत सहित कई देश इस कोष में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से २० करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुरोध किया है। सरकार का प्रारंभिक अनुमान है कि चक्रवात से हुए नुकसान से उबरने के लिए दो से तीन अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता होगी। श्रीलंका में दित्वा के कारण अब तक ६३९ लोगों की मौत हो चुकी है, २०३ लोग लापता हैं तथा १८ लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लगभग १६,००० पशु फार्म नष्ट हो गये हैं। पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग (डीएपीएच) के महानिदेशक के के सारथ ने कहा कि मुर्गीपालकों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। 

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00