Home राजनीतिराज्यमहाराष्ट्रकलश यात्रा के साथ ऐरोली में दस दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ ऐरोली में दस दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

by admin
0 comments

नवी मुंबई। नवी मुंबई के ऐरोली सेक्टर–5 स्थित सरस्वती विद्यालय के प्रांगण में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संस्था (रजि.) के तत्वावधान में दस दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिरस और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। रबाले और ऐरोली क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के कारण वातावरण पूर्णतः राममय हो गया है।

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस पावन आयोजन में कथा व्यास श्री श्री 108 श्री स्वामी प्रेमदास जी रामायणी महाराज, सीता कुंड, अयोध्या धाम के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है। नगरवासियों को श्रीराम कथा के श्रवण का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और भक्ति भाव को सरल एवं प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई, जिससे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इसके पश्चात 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पीठ पूजन एवं पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय श्रीराम कथा का प्रवचन हो रहा है।

महोत्सव का समापन 19 दिसंबर को किया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हवन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु आहुति अर्पित करेंगे। वहीं शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि संस्था विगत 15 वर्षों से निरंतर और सफलतापूर्वक धार्मिक कथाओं एवं आध्यात्मिक आयोजनों का संचालन करती आ रही है, जो अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्था की पूरी टीम के समर्पण, सेवा भाव और एकजुट प्रयास का परिणाम है।

शैलेंद्र शुक्ला ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होकर प्रभु श्रीराम के आदर्शों का श्रवण करें, आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करें और अपने जीवन को सुगम, शांत एवं मंगलमय बनाएं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00