Home ताजा खबरनोट बदलने के बहाने 5 लाख की ठगी, पांच घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और मोबाइल जब्त

नोट बदलने के बहाने 5 लाख की ठगी, पांच घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और मोबाइल जब्त

by trilokvivechana
0 comments

कल्याण: पुणे के रहने वाले दीपक शिंदे नामक व्यक्ति के साथ नोट बदलने के बहाने 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोलसेवाड़ी पुलिस थाना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, शिंदे को कुछ दिन पहले एक युवक का फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह 500 रुपये के नोट के बदले 10, 50 और 100 रुपये के छोटे नोट उपलब्ध करा सकता है। इतना ही नहीं, उसने 5 लाख रुपये के बदले 7 लाख रुपये देने का लालच भी दिया। ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद में शिंदे इस प्रस्ताव के लिए तैयार हो गए।

बताए गए स्थान पर सौदा तय करने के लिए शिंदे 5 लाख रुपये लेकर कल्याण पूर्व पहुंचे। वहां पहले से चार लोग घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने शिंदे को बातचीत के लिए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने के लिए कहा। जैसे ही शिंदे पैसों से भरा बैग लेकर गाड़ी के पास पहुंचे, आरोपियों ने अचानक बैग छीन लिया और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि पीछे उनकी पुलिस की गाड़ी आ रही है, जिससे शिंदे घबरा गए।

कुछ ही देर में शिंदे को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच घंटे के भीतर 9 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, दो स्कॉर्पियो गाड़ियां, एक फर्जी ‘पुलिस’ लिखी हुई गाड़ी और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया है।

एसीपी जी. घेटे ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने पहले और कितने लोगों को इसी तरह ठगा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00