Home ताजा खबरसाकी नाका पुलिस स्टेशन को मिलेगी नई इमारतविधान भवन में हुई हाई-लेवल मीटिंग

साकी नाका पुलिस स्टेशन को मिलेगी नई इमारतविधान भवन में हुई हाई-लेवल मीटिंग

by trilokvivechana
0 comments


मुंबई: अंधेरी-कुर्ला रोड पर मोहिली गांव में साकी नाका पुलिस स्टेशन की नई इमारत बनाने के लिए गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में विधान भवन में उनके दालन में बैठक हुई।
बताया जा रहा है कि चांदीवली के विधायक दिलीप लांडे ने इस संबंध में कई बार पत्र व्यवहार किया था। प्रस्तावित नई इमारत में पुलिस कर्मियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
साकी नाका जैसे घनी आबादी वाले इलाके में इस पुलिस स्टेशन पर काफी दबाव रहता है। मौजूदा पुलिस स्टेशन की इमारत भी छोटी और अपर्याप्त है, जिसे देखते हुए यहां नई इमारत की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
पुलिस स्टेशन की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक दिलीप लांडे ने सरकार से नई इमारत बनाने की मांग की थी। उसी के अनुसार यह बैठक आयोजित की गई।
सिटी सर्वे नंबर 832B/2, मोहिली गांव, कुर्ला-अंधेरी रोड, सफेद पूल, साकी नाका में इस इमारत के लिए स्थान तय किया गया है। यह इमारत मनपा के आरक्षित भूखंड पर बनाई जाएगी।
बैठक में विधायक दिलीप लांडे, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुंबई महानगरपालिका आयुक्त, मुंबई पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00