Home ताजा खबरवसीम खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई प्रदेश के पुनः अध्यक्ष बने

वसीम खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई प्रदेश के पुनः अध्यक्ष बने

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष अमित साटम ने संगठन को अत्यंत क्रियाशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणां गत दिनों की। इसी कड़ी में भाजपा के कद्दावर नेता वसीम ख़ान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि वसीम ख़ान भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनकी मेहनत और, कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम द्वारा उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा का दोबारा मुंबई अध्यक्ष बनाया गया है। वसीम ख़ान ने अपनी पुनः नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधायक आशीष शेलार, विधायक संजय उपाध्याय,और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम का आभार जताया है। वसीम ख़ान को अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई का अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता हुसेन पठाण और मुस्ताक सय्यद, अमजद खान, शाहनवाज पठाण, उस्मान पठाण,हुसेन खताल,यासिन शेख, बशीर खान, राशिद कपाड़िया,आदिल खान,जमीर खान,बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00