Home ताजा खबरघाटकोपर में फेरीवालों का कब्जा, यातायात प्रभावित

घाटकोपर में फेरीवालों का कब्जा, यातायात प्रभावित

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई: घाटकोपर इलाके में अवैध फेरीवालों का कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा है। घाटकोपर सेंट्रल बार के पास के टर्निंग पर बड़ी संख्या में फेरीवालों ने सड़क किनारे अपना सामान लगाकर जगह घेर रखा है। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे फल-सब्जी और अन्य सामान बेचने वाले फेरीवालों के कारण रास्ता संकरा हो गया है। खासकर टर्निंग पॉइंट पर ठेले और क्रेट रखे होने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद घाटकोपर क्षेत्र में फेरीवालों का कब्जा जारी है, जिससे प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मनपा और संबंधित विभाग से मांग की है कि अवैध फेरीवालों को हटाकर सड़क को खाली कराया जाए, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके और लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00