Home ताजा खबरयुद्धग्रस्त क्षेत्रों में फँसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए : के. रवि (दादा) की केंद्र सरकार व उद्यमियों से अपील

युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फँसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए : के. रवि (दादा) की केंद्र सरकार व उद्यमियों से अपील

by trilokvivechana
0 comments


मुंबई : विदेशों के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फँसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पूरे राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। यह उदगार के. रवि (दादा), निदेशक – इंडिया मीडिया लिंक एंड इवेंट्स मैनेजमेंट, ने व्यक्त कि । उन्होंने केंद्र सरकार से एक विशेष पत्रकार परिषद मे अपील की है के सरकार तत्काल ठोस कदम उठाकर युद्ध में फँसे भारतीयों को सुरक्षित रूप से स्वदेश वापस लाने की व्यवस्था करे।
के. रवि (दादा) ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का मुद्दा है।
“हमें भारत सरकार पर पूरा विश्वास है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। हमारा स्पष्ट मत है कि हर भारतीय नागरिक सुरक्षित, सम्मानपूर्वक और यथाशीघ्र भारत वापस लौटे,” ।के रवि ( दादा )
ने सुझाव दिया कि आवश्यकता पड़ने पर विशेष बचाव अभियान चलाया जाए, अतिरिक्त विमान सेवाएँ शुरू की जाएँ तथा विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए।
इस विषय पर सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के साथ साथ देश के दयावान उद्यमियों को भी एकजुट होकर सरकार का सहयोग करना चाहिए, ऐसा भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया को जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अफवाहों को रोकना चाहिए और जनता तक केवल सत्य व प्रमाणित जानकारी पहुँचानी चाहिए।
के. रवि (दादा) ने आगे कहा कि उनका मैनेजमेंट सरकार को आवश्यक सहयोग, जानकारी और समन्वय प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
उन्होंने दृढ़ शब्दों में कहा,
“भारतीय नागरिक दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो, वह भारत के ही है — उनकी सुरक्षा के लिए पूरा राष्ट्र एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।”
इस पत्रकार परिषद में आलोक कुमार कासलीवाल (ओनर – एस कुमार्स), प्रितम आठवले, सुरेश यादव (अध्यक्ष – क्रांती ग्राम विकास संस्था), निरेन निकम, हजरत. नाशिर पठान सहित सामाजिक क्षेत्र के अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00