डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर कुर्ला में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मुंबई : भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विंध्य सामाजिक संस्था द्वारा कुर्ला पश्चिम स्थित सुंदरबाग क्षेत्र में चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली एवं एडवोकेट कैलास आगवने के हाथों किया गया। इस अवसर पर बाबू बत्तेली, शैलेश सिंह, सिद्धार्थ लोमटे, अनिल लोंढे, अहमद शेख, संजय एल्लाड और शिवा पाणिग्रही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन पंकज शर्मा, अखिलेश गौड़, ईश्वर चंद, अख्तर खान, अमजद शेख, लियाकत खान, प्रतीक प्रजापति और अमित बिंद द्वारा किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच भी की गई।

Related posts

‘चोरी का पानी, सूखे नल’-कल्याण-डोंबिवली में जल संकट पर बवाल

सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का असर, मुंबई के अस्पतालों में सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित

बारामती उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन महायुति का शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा अजित पवार के लिए मांगा समर्थन