Home राजनीतिराज्यउत्तर प्रदेशदीपक सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष, जौनपुर के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दीपक सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष, जौनपुर के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

by trilokvivechana
0 comments

मुंबई, 06 मार्च 2026: जौनपुर जिले के निवासी दीपक आजाद सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने यह नियुक्ति की है। दीपक सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से पहले ऐसे युवा हैं, जिन्हें भाजपा ने मुंबई स्तर पर यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

दीपक सिंह का जन्म और कर्मभूमि मुंबई है, जहां उन्होंने एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की। वे जौनपुर के मडियाहूं तहसील के भरतीपुर गांव के मूल निवासी हैं। उनकी नियुक्ति को उनके जमीनी स्तर के कार्य, ऊर्जा और समर्पण की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। दीपक सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा धारावी विधानसभा में युवा मोर्चा वार्ड महामंत्री के रूप में शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मुंबई उपाध्यक्ष और मुंबई युवा मोर्चा महामंत्री जैसे पदों पर कार्य किया।

अपने कार्यकाल में दीपक सिंह ने सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य शिविरों, युवा उत्थान कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और पार्टी विचारधारा के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान उन्होंने सड़क पर उतरकर जनता की आवाज उठाई और कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक समस्याओं में भी जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, अनुशासन और टीमवर्क की झलक दिखती है, खासकर धारावी जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में।

नियुक्ति पर दीपक सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य मुंबई के हर युवा तक भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाना है।” उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमित साटम, निवर्तमान अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना और अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।

इस नियुक्ति का स्वागत दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष सुनील धारिया की ओर से पूरे जिला टीम ने किया है। साथ ही, अंकित सिंह ने भी दीपक सिंह को बधाई दी है। भाजयुमो मुंबई के मीडिया प्रभारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह नियुक्ति जौनपुर जिले के लिए गौरव की बात है, जहां से आने वाले दीपक सिंह सामान्य पृष्ठभूमि से उभरकर राजनीतिक ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00