होटल मैनेजर के बेटे को दसवी में मिला 85 प्रतिशत अंक

मुंबई: दसवी का परीक्षा परिणाम आ गया है. कहीं ख़ुशी देखने को मिल रहा है तो कहीं ग़म. पूर्वी उपनगर के चेंबूर में लोकमान्य तिलक हाई स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत आया जो चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं चेबूर के होटल सदगुरु में बतौर मैनेजर काम करने वाले धनंजय ऊर्फ मंजू गौड़ा के बेटे विष्णु गौड़ा को 85 प्रतिशत अंक मिले हैं. कर्नाटक हाई स्कूल में पढ़ने वाले विष्णु गौड़ा कॉमर्स लेकर आगे एमबीए या बैंकिंग क्षेत्र में जाना चाहते हैं।
विष्णु के पिता धनंजय ऊर्फ मंजू गौड़ा ने काफी गरीबी के बीच अपने बच्चों को पढ़ाया है. अपने बच्चों को किसी बडे कोचिंग क्लासेस में नहीं पढ़ा पाने का ग़म उन्हे हमेशा सताते रहता था ।लेकिन बेटे विष्णु ने एसएससी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर उनका ग़म हल्का कर दिया है। वहीं बेटे विष्णु की सफलता पर उसके पिता धनंजय उर्फ मंजू गौड़ा को बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशन गोल्डन ड्रॉप’,ट्रांजिट यात्रियों के जरिए हो रही थी सोना तस्करी, डीआरआई ने 4.8 करोड़ का विदेशी सोना जब्त किया

समुद्र सफाई में बीएमसी की हाईटेक पहल, गेटवे ऑफ इंडिया और बधवार पार्क में उतारी गई मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट, रोजाना 90 किलो तक तैरता कचरा हो रहा साफ

‘12वीं फेल’ से मुंबई पुलिस की कमान तक: मनोज कुमार शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त